Deoli News 3 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को स्थानीय कार्यालय में मौजूदा बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश धाकड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
जिसमें आगामी संगठनात्मक चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन के चुनाव 12 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे। बैठक के दौरान चुनाव प्रक्रिया को सुचारु एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी नरेंद्र कुमार शर्मा व ब्रह्मानंद को चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया है।


