Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessबिना ओटीपी अब नहीं मिलेगा रिफिल गैस सिलेंडर

बिना ओटीपी अब नहीं मिलेगा रिफिल गैस सिलेंडर

ओटीपी बेस डिलीवरी सिस्टम शुरू


Deoli News 27 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गैस कंपनी भारत ने ओटीपी बेस डिलीवरी सिस्टम उपभोक्ताओं के लिए शुरू किया है। इस सिस्टम के तहत सभी उपभोक्ताओं को ओटीपी दिए जाने के बाद यह सिलेंडर की डिलीवरी होगी।

भारत गैस कंपनी अधीन मोहन गैस डिस्ट्रीब्यूटर प्रबंधक पंकज शर्मा ने बताया कि यह व्यवस्था 3-4 दिन पूर्व शुरू की जा चुकी है। इसके तहत डिलीवरी के वक्त कंपनी की ओर से एक ओटीपी दिया जाएगा। यह ओटीपी केवल रजिस्टर नंबर पर ही आएगा, जो डिलीवरी मैन को बताए जाने पर सिलेंडर की डिलीवरी होगी। वही सभी उपभोक्ताओं को अनिवार्य रूप से ईकेवाईसी और निःशुल्क सेफ्टी जांच भी करवाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिनके सुरक्षा पाइप एक्सपायर हो गया है। वह केस मेमो या एजेंसी से जानकारी कर पाइप बदलवा सकते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना अनिवार्य होगा, जिसके आधार पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d