Deoli News 27 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हैहय क्षत्रिय कलाल समाज संस्थान देवली के अध्यक्ष डॉ. रतनलाल सुवालका ने समाज कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें सोहनलाल सुवालका देवली गांव, कैलाश चंद सुवालका, रामेश्वर प्रसाद सवार, डालचंद शिवहरे देवली को संरक्षक मनोनीत किया है।
इसी तरह सत्यनारायण बूलियां, राजेंद्र सुवालका नगरफोर्ट, धर्मेंद्र मेवाडा ऊंचा, चंद्रप्रकाश मेवाड़ा दूनी, अशोक सुवालका देवली को उपाध्यक्ष, गोपाल कलवार गावड़ी को महामंत्री, धर्मचंद मेवाड़ा सरोली को कोषाध्यक्ष, बंसीलाल कलवार को विधि सलाहकार मनोनीत किया है। इसी तरह चिरंजीलाल नगरफोर्ट, प्रदीप सुवालका ऊंचा, नाथूलाल मेवाड़ा गावड़ी, अमरचंद सुवालका देवली को महामंत्री, गोपाल सुवालका बरदपुरा, छोटूलाल डाबर कला, लादूलाल सुवालका हनुमान नगर, छीतर लाल हनुमान नगर, नीरज सुवालका घाड़ को मंत्री मनोनीत किया है। जबकि सुरेंद्र कुमार सुवालका देवली, कमल कुमार कलवार दूनी, सुरेश सुवालका सांवतगढ़ को संगठन मंत्री बनाया है। इसके अलावा प्रहलाद मेवाड़ा, रामस्वरूप सुवालका, दलेलचंद सिंधव, संपत सुवालका देवली, अजय मेवाड़ा को स्थाई समिति सदस्य और सुनील कुमार सुवालका को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है।



