Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबीती रात फिर हुई बोरिंगो से केबल चोरी की वारदातें

बीती रात फिर हुई बोरिंगो से केबल चोरी की वारदातें


Deoli News 22 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र की कई कॉलोनी में मंगलवार रात चोर घरों के बाहर भूमिगत बोरिंगो में लगे बिजली कनेक्शन के वायर काटकर चुरा ले गए। वारदात का पता लोगों के सुबह उठने पर लगा।

उल्लेखनीय है कि इस तरह की वारदातें गत एक महीने से काफी संख्या में बढ़ी है। वही एक बार फिर बीती रात चोरों ने बोरिंगो के तार काट लिए। जानकारी के अनुसार नेवरबाग के काला खाड़ा इलाके में धन्नालाल मीणा के घर के बाहर लगे बोरिंग को चोरों ने बाहर निकाल कर उसके वायर कट लिए। पीड़ित का मकान फिलहाल निर्माणाधीन है। जिसका चोरों ने फायदा उठाया। इसी तरह अजमेर कोटा बाईपास की ओर शिमला मीणा पुत्री उम्मेदसिंह मीणा एवं संजय कुमार भील के घरों के बाहर अंडरग्राउंड बोरिंग निकालकर चोरों ने वायर काट लिए और चुराकर ले गए। शहर में घरों के बाहर लगी बोरिंग की केबिल चुराने की वारदात बेतहाशा बढ़ रही है। जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। शहर में अब तक दर्जनों की संख्या में ऐसी घटनाओं से लोग सहमे हुए है।

लेकिन पुलिस अभी तक ऐसे गिरोह का पता लगाने में विफल है। शहर के जयपुर रोड, कोटा रोड, हनुमान नगर व जहाजपुर रोड कॉलोनियों में अब तक बोरिंग से केबल काटने की दर्जनों वारदात हो चुकी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d