Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damबीसलपुर डैम के जल स्तर में फिर आया उछाल

बीसलपुर डैम के जल स्तर में फिर आया उछाल

12 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई


Deoli News 13 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर डैम में बीते 13 घंटे के भीतर 12 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। यह आवक शुक्रवार रात क्षेत्र व आसपास में हुई बारिश के बाद हुई है।

बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार शनिवार सुबह डैम का जलस्तर आरएल 310.21 मीटर पहुंच गया। बांध में इस जल स्तर के अनुसार 11.379 टीएमसी पानी है। वही कुल क्षमता का 29.40 फ़ीसदी प्रतिशत पानी फिलहाल डैम में है। इस दौरान 95 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि अब तक कुल 363 एमएम बारिश हो चुकी है। बता दे कि इससे पहले शुक्रवार शाम 5 बजे डैम का जलस्तर आरएल 310.09 मीटर था। वही बारिश शून्य थी। फिलहाल त्रिवेणी का गेज भी शून्य चल रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एक दिन में हुई 7 इंच बारिश के बाद डैम में करीब 45 सेंटीमीटर से अधिक पानी आया था।

इसके बाद पानी की आवक थम गई तथा फिर से डैम का जल स्तर गिरने लगा है। ऐसे में बीती रात हुई झमाझम बारिश का पानी बांध में आया है। देवली शहर में भी मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d