Deoli News 13 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र के गांवड़ी गांव में शुक्रवार रात एक कार की टक्कर से पैदल जा रहे ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई।
देवली पुलिस थाने के एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को गांवड़ी निवासी शिवपाल गुर्जर पुत्र उगमाराम गुर्जर खाना खाकर घर के बाहर घूम रहा था। इसी दौरान सामने से आई एक कार ने शिवपाल के जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल शिवपाल को देवली अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों से मृत घोषित कर दिया। कार की टक्कर लगने के वजह से शिवपाल के सिर में अंदरूनी चोट लग गई। जिसके कारण अंदर रक्तस्राव अधिक होने की वजह से शिवपाल की मृत्यु हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतक शिवपाल 20 फीट दूर जा उछला। वहीं शनिवार की सुबह देवली थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मामले को लेकर मृतक के भाई रामदेव गुर्जर ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे की मृतक के एक पुत्र और पुत्री है और मृतक कृषि कार्य करता था।


