Deoli News 11 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध से सोमवार सुबह 8 बजे तक भी पानी की निकासी जारी है।
बता दें कि यह गेट खुलने के बाद 19वां दिन है, जहां पानी की निकासी जारी है। बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार बांध के रेडियल गेट नं 9 से 0.10 मीटर खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे 601 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी की निकासी हो रही है। वहीं त्रिवेणी में जलस्तर 2.80 मीटर दर्ज किया गया है। लिहाजा पूर्ण जल भराव के बाद अतिरिक्त पानी की निकासी लगातार की जा रही है।


