Saturday, August 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessब्रेन, स्पाइन और नसों से जुड़ी गंभीर बीमारियों में भी अब मिलेगा...

ब्रेन, स्पाइन और नसों से जुड़ी गंभीर बीमारियों में भी अब मिलेगा निःशुल्क इलाज

आयुष्मान आरोग्य योजना में पंजीकृत हुआ हॉस्पिटल


Deoli News 1 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित महेश्वरम मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं महेश नर्सिंग होम में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (मां योजना) तथा चिरंजीवी MAA योजना के तहत न्यूरोसर्जरी से जुड़ी गंभीर बीमारियों का इलाज पूरी तरह निःशुल्क किया जा रहा है।

अस्पताल संचालक डॉ. महेश जिंदल और न्यूरोसर्जन डॉ. राघव जिंदल ने बताया कि अस्पताल का इस निशुल्क सेवा के लिए पंजीकरण हो चुका है। योजना अंतर्गत न्यूरोसर्जरी के माध्यम से ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन हेमरेज, सिर की चोट, रीढ़ (स्पाइन) की चोट व ऑपरेशन, स्लिप डिस्क, नस दबना (सायटिका, सर्वाइकल), हाथ-पैर की कमजोरी या सुन्नपन, मिर्गी (दौरे) का सर्जिकल इलाज, रीढ़ की हड्डी की जटिल विकृतियां तथा अन्य सभी न्यूरोसर्जरी रोगों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा। मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए संस्थान में 24×7 इमरजेंसी सेवा, अनुभवी न्यूरोसर्जन द्वारा उपचार, आईसीयू व न्यूरो आईसीयू सुविधा, एडवांस एमआरआई (1.5 टेसला), 32 स्लाइस सीटी स्कैन और मॉड्यूलर ओटी की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here