Saturday, August 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसरकारी स्कूल में तंत्र मंत्र का खेल, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

सरकारी स्कूल में तंत्र मंत्र का खेल, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

विद्यालय परिसर में संदिग्ध सामग्री मिलने से अभिभावकों में चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग


Jahazpur News 1 अगस्त (मोहम्मद आज़ाद नेब) क्षेत्र के बिलेठा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कथित तांत्रिक क्रिया से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। विद्यालय परिसर के मुख्य गेट के समीप सफेद रंग से स्टार जैसा चिन्ह बनाया गया है।

जिसके ऊपर चार नींबू रखे गए हैं। वहीं कपड़े का बना एक पुतला भी रखा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके ऊपर एक नींबू, अगरबत्तियां, सफेद रंग की टूटी लाख की चूड़ियां तथा कुछ बाल जैसी सामग्री भी रखी गई है। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद विद्यार्थियों और उनके परिजनों में भय है। अभिभावकों का कहना है कि इस तरह की संदिग्ध सामग्री विद्यालय परिसर में मिलने से बच्चों के मन में डर बैठ गया है और वे उन्हें स्कूल भेजने से भी हिचक रहे हैं। मामले को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट बयान देने से परहेज किया।

विभाग की चुप्पी से लोगों में कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर विद्यालय परिसर में यह सामग्री किसने रखी और इसकी जिम्मेदारी किसकी है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए तथा विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here