Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskभगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव : मंदिरों में चढ़ेंगे लड्डू

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव : मंदिरों में चढ़ेंगे लड्डू


Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सकल दिगंबर जैन समाज देवली द्वारा आगामी 21 अक्टूबर को भगवान महावीर स्वामी का 2448वाँ निर्वाण दिवस मनाया जाएगा।

Oplus_16908288

चंद्रप्रभु नवयुवक मंडल के मंत्री पंकज जैन सर्राफ ने बताया कि निर्वाण दिवस पर देवली के विभिन्न मंदिरों में भगवान महावीर को निर्वाण के लड्डू चढ़ाए जाएंगे। लड्डू चढ़ाने का यह कार्यक्रम अलग-अलग मंदिरों में निर्धारित समय पर आयोजित होगा। सबसे पहले श्री चंद्रप्रभु मंदिर अग्रवाल दिगंबर जैन मंदिर में सुबह 6:30 बजे लड्डू चढ़ाए जाएंगे। इसके बाद श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में सुबह 6:45 बजे यह क्रिया होगी।

इसी तरह श्री शांतिनाथ अग्रवाल दिगंबर जैन मंदिर में सुबह 7 बजे, श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह 7:15 बजे और श्री आदिनाथ अग्रवाल दिगंबर जैन मंदिर में सुबह 7:20 बजे निर्वाण लड्डू चढ़ाए जाएंगे। जबकि पार्श्वनाथ धर्मशाला में सुबह 7:30 बजे निर्वाण के लड्डू चढ़ाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d