Deoli News 26 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा चुनाव के तहत शुक्रवार को हो रहे देवली में मतदान केंद्र में मतदाता नियमों का उल्लंघन कर केंद्र में मोबाइल ले जा रहे हैं। यहां तक की वोट देते हुए का वीडियो भी बनाया जा रहा है।

इससे निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अवहेलना हो रही है। दरअसल शहर के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए आने वाले लोगों को भीतर मोबाइल नहीं ले जाने की हिदायत दी जा रही है। लेकिन उन्हें चेक नहीं किया जा रहा है। ऐसे में देखा गया है कि लोग मतदान केंद्र के भीतर अपना मोबाइल ले गए। वहीं उन्होंने मत देने के साथ वीडियो भी रिकॉर्ड किया। ऐसे में मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल ले जाने से निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता प्रभावित हो रही है।


