Deoli News 26 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा चुनाव में शुक्रवार दोपहर एक बजे तक 164 मतदान केंद्रों पर 35 प्रतिशत मतदान हुआ। उपखंड अधिकारी कार्यालय की सूचना के मुताबिक पूरे उपखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर अब तक 35 फीसदी मतदान हो चुका है।
शहर, ग्रामीण क्षेत्र के केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान प्रतिशत धीमे-धीमे बढ़ रहा है। ऐसे में मतदान प्रतिशत तय समय तक 55 से 60 फ़ीसदी तक होने की उम्मीद है और यदि मतदाताओं ने रुचि दिखाई तो यह प्रतिशत और बढ़ भी सकता है। लेकिन सभी मतदान केंद्रों पर देखे तो मतदाताओं की लाइन लगने जैसी स्थिति काफी कम दिखाई दे रही है। लोग आराम से मतदान कर निकल रहे हैं।
मतदान केंद्र में लोग ले जा रहे हैं मोबाइल, नियमों का उल्लंघन


