Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमहात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर प्रतिभाओं का सम्मान किया

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर प्रतिभाओं का सम्मान किया

शिक्षा की अलख जगाने का लिया संकल्प


Deoli News 12 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर शनिवार को माली समाज द्वारा ग्राम पनवाड़ में तहसील स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। यहां करीब 70 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम संयोजक महावीर प्रसाद माली ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय धीवर माली समाज संस्थान टोंक के जिलाध्यक्ष प्रहलाद तलाईच (उनियारा) व पनवाड़ पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली रहे, जबकि अध्यक्षता टोंक पटवार संघ अध्यक्ष रामदास माली ने की। अतिथियों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में क्षेत्र की लगभग 70 प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने ज्योतिबा फुले और देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के संघर्षों को याद करते हुए शिक्षा और पिछड़ों के उत्थान पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश सैनी (कोटा), प्रेमचंद माली (देवली), रामराज सैनी, भेरुलाल माली, पत्रकार सीताराम माली (ऊँचा), छगनलाल माली (बंथली) और शिवराज माली (देवली गांव) ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। समाज के लोगों को कॉपी-पेन देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नंदकिशोर सैनी, गणेश अजमेरा, सोजी, कमलेश, राजवीर, पारस, नोरत मल और हरिशंकर सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d