Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsमहावीर जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

महावीर जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा


Deoli News 8 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी 10 अप्रैल को सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा देवली।में महावीर जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

श्रीचंद्रप्रभु नवयुवक मंडल के महामंत्री पंकज जैन सर्राफ़ ने बताया कि इनमें सुबह प्रभातफेरी, प्रवचन, शोभायात्रा, कलशाभिषेक और सामूहिक भोज शामिल हैं। इस दौरान सुबह 5 बजे से शहर के मुख्य मार्गों से प्रभातफेरी निकाली जाएगी, जिसका शुरुआत श्रीचंद्रप्रभु मन्दिर सदर बाजार से होगा। वहीं सुबह 8:30 बजे से श्री महावीर जैन मन्दिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट में मुनि वैराग्य सागर महाराज, मुनि सुप्रभ सागर महाराज और आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी के प्रवचन होंगे। जबकि अपरान्ह 3 बजे से मुनि व माताजी के सानिध्य में शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं शाम 4:45 बजे से श्री चंद्रप्रभु मन्दिर सदर बाजार में और सांय 5 बजे से श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट में कलशाभिषेक होगा।

इसके बाद धाम 5:15 बजे से नगर पालिका टीनशेड, गौरव पथ में सामूहिक भोज होगा। आयोजन में पुरुष सफेद वस्त्र और महिलाएं केसरिया साड़ी पहनकर कार्यक्रम में शामिल होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d