Friday, June 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsरिश्ते में भतीजी के साथ किया था दुष्कर्म, 5 हजार रुपए का...

रिश्ते में भतीजी के साथ किया था दुष्कर्म, 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार

पूर्व में भी 2 साल नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में जा चुका जेल में


Deoli News 8 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस ने 5 हजार रुपए के ईनामी आरोपी अशोक पुत्र पांचू जाति खटीक निवासी सिरोही को गिरफ्तार किया है, जो अपनी नाबालिक भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित था। आरोपी के खिलाफ पहले भी नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले दर्ज हैं और वह 2 साल जेल की सजा भी काट चुका है।

देवली पुलिस उप अधीक्षक रामसिंह जाट ने बताया कि आरोपी अशोक को देवली पुलिस ने जहाजपुर जिला भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह हर बार बच निकलता था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी को दबोचा और बाद में अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए सिरोही, दूनी, टोंक, जयपुर, हिंडोली, सावर, जहाजपुर काछोला समेत क्षेत्र में कई बार दबिश दी।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड देखा जाए तो देवली पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। पहला मामला देवली 302/2011 में धारा 363, 366ए, 376 (2) जी आईपीसी के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें वह दोषमुक्त हो गया था। जबकि दूसरा मामला देवली 277/2023 में धारा 13 आरपीजीओ के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें वह दोषसिद्ध हुआ था और उसे सजा हुई थी।

टीम ने तकनीकी संसाधनों और चिरसम्मत पुलिस प्रविधियों का उपयोग कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी से घटना में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अब्दुल वहाब, पुलिसकर्मी ईस्माईल, राजेश कुमार हेड कांस्टेबल साइबर सेल सहित का सराहनीय योगदान रहा है। देवली पुलिस की इस कार्रवाई को पुलिस उपअधीक्षक रामसिंह ने सफल बताया है और कहा है कि आरोपी को सजा दिलाने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह है पूरा मामला 

प्रकरण के अनुसार गत 25 फरवरी को नाबालिक अपने गांव से पढ़ने के लिए बस के जरिए देवली बस स्टैंड पहुंची। यहां पहले से मौजूद अशोक पुत्र पांचू खटीक निवासी सिरोही ने नाबालिक को डरा धमकाकर जबरन बाइक पर बिठाकर मोरला बाईपास स्थित एक होटल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं बाद में पीड़िता को देवली बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया तथा यह बात अपने घर वालों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

Oplus_131072
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d