Deoli News 16 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली निवासी एक युवती ने स्वयं के सरकारी शिक्षक बनने पर माता मंदिर में बड़ी भेंट दी है।जानकारी के अनुसार यह दानदाता प्रियंका मीणा हड़चूर पुत्री बहादुर सिंह हड़चूर निवासी दांता व हाल निवासी देवली है।
दरअसल प्रियंका का पिछले दिनों तृतीय श्रेणी अध्यापक में चयन हुआ था। इस पर प्रियंका ने अपने वेतन से 60 हजार रुपए की लागत का विशालकाय त्रिशूल गांव स्थित चामुंडा माता मंदिर में स्थापित किया। यह स्थापना अष्टमी के मौके पर मंगलवार को हुई। वहीं दानदाता ने 22 हजार एक रुपए मंदिर विकास के लिए भी भेंट दिए है। इस दौरान दानदाता परिवार ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ त्रिशूल स्थापित किया। त्रिशूल स्थापना के दौरान माता के जयकारे गूंज उठे।
Read must- देवली में सूने मकान से नकदी व आभूषण चोरी


