Deoli News 16 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आर आर कॉलेज ऑफ़ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस देवली की ओर से मंगलवार को कालानाडा में पशु चिकित्सा शिविर लगा। यहां कॉलेज के चिकित्सकों की टीम ने गांव का भ्रमण किया।
पशुपालकों ने अपने पशुओं का इलाज करवाया। वेटरनरी मेडिसिन के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत ने स्वास्थ्य शिविर में पशुओं का इलाज किया। चिकित्सक ने बच्चेदानी का बाहर आना, मांसपेशियों का रोग, अफरा, दस्त, थनैला, त्वचा का संक्रमण आदि बीमारियों का इलाज किया। वहीं परजीवियों से बचने के लिए उनका उपचार एवं प्रबंधन के विषय पर पशुपालकों को जागरुक किया। गर्मी में दुधारू भैंसों के स्वास्थ्य व आवास प्रबंधन के बारे में विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में पशुधन निरीक्षक राजेश सुवालका अन्य ग्रामवासी थे। अब इसी तरह पशु चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर 20 अप्रैल को लाखोलाई में होगा।



