Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमारपीट करने व रुपए मांगने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराई

मारपीट करने व रुपए मांगने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराई

शुक्रवार रात जयपुर रोड पर हुआ था विवाद


Deoli News 15 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड पर बीती रात हुए विवाद के मामले में पीड़ित युवक ने शनिवार को मारपीट करने तथा रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि यह रिपोर्ट मनराज गुर्जर पुत्र जंसीलाल गुर्जर निवासी बहड़, तहसील निवाई थाना बरोनी ने दर्ज कराई है। इसमें बताया कि शुक्रवार रात 12 बजे कृष्णा होटल से वह अपने मित्र के साथ डीजल भरवाने के रुपए लेकर पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। तभी आकाश ढोली व विकास मीणा आए। जिन्होंने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी तथा गाली गलौज कर धक्का मुक्की करने लगे। वहीं शराब के लिए रुपए की मांग करने लगे। वही पीड़ित मनराज के साथी सुरेश चौधरी समेत पर लकड़ी से वार किया। इससे उनके पीठ पर चोट आई है। दोनों जनों के चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए। जिन्होंने दोनों आरोपियों को गोविंदा होटल के समीप दबोच लिया। वहीं पुलिस को सूचना देकर सुपुर्द कर दिया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

इस बीच लोगों ने दोनों जनों की धुनाई भी कर दी थी। उल्लेखनीय है कि प्रकरण में विकास मीणा को पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार किया था, जो की एक शिक्षक है। दोनों युवक शहर के कोटा रोड निवासी बताए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d