Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsप्रदेश में समाज का एक वृहद संगठन बनाएं, बैठक में चर्चा

प्रदेश में समाज का एक वृहद संगठन बनाएं, बैठक में चर्चा


Deoli News 16 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तेली पिछड़ा वैश्य महासभा की शनिवार शाम समीप के बूंदी जिले के पेच की बावड़ी क्षेत्र स्थित लकडेश्वर महादेव परिसर में बैठक आयोजित हुई।

इसमें स्थानीय समाजसेवी प्रभुलाल बनवाल ने कहा कि समाज के सभी संगठन मिलकर राजस्थान में एक ही संगठन का निर्माण करे। जिससे समाज को राजनैतिक लाभ मिले। तेली पिछड़ा वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महावीर चंद्रावाल ने कहा कि तेलघानी बोर्ड गठन की मांग को लेकर प्रदेश स्तर पर एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा और प्रदेश कार्यकारिणी मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर बोर्ड गठन कर लागू करने की मांग करेगा। इसी तरह महामंत्री सत्यनारायण साहू ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में संभाग स्तर प्रतिभा सम्मान सम्मेलन सालभर में एक बार होना चाहिए। जिससे समाज के युवाओं का मार्गदर्शन हो सके तथा उन्हें प्रोत्साहन मिले।

इस दौरान संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री पारस मोंटी साहू (देवली), प्रदेश सचिव गोविंद साहू, रोडूलाल साहू, बद्रीलाल साहू, कन्हैया लाल साहू, राजेश साहू, अशोक साहू समेत समाज के लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d