Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsशिव मंदिर चैना माता-कुशला माता का 32 वां वार्षिकोत्सव 12 जुलाई से...

शिव मंदिर चैना माता-कुशला माता का 32 वां वार्षिकोत्सव 12 जुलाई से शुरू

दो दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से जुड़ेंगे लखारा समाज के लोग


Deoli News 16 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बूंदी जिले के भजनेरी स्थित शिव मंदिर चैना माता कुशला माता ट्रस्ट मंदिर परिसर में आगामी 12 व 13 जुलाई को दो दिवसीय 32 वां वार्षिक उत्सव व सामाजिक सम्मेलन आयोजित होगा।

मंदिर ट्रस्ट के प्रचार मंत्री राजकुमार लक्षकार (देवली) ने बताया कि इस मौके पर उत्सव के पहले दिन 12 जुलाई रात 8 बजे समाज की ओर से चूंदड़ी, कलश, हवन, पोशाक व आरती कार्यक्रम को लेकर बोली छुड़ाई जाएगी। छुड़ाई गई बोलियों के कार्यक्रम 13 जुलाई को होंगे। वही इसी रात साढ़े 9 बजे श्री श्याम परिवार लखेरा, लक्षकार समाज जयपुर के तत्वाधान में मंदिर परिसर में भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जबकि 13 जुलाई को दूसरे दिन सुबह 5:30 मंगला आरती, सुबह 8 बजे शोभायात्रा एवं 11 बजे महाप्रसादी होगी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्वागत समिति, क्रय विक्रय समिति, कार्यालय, मंच संचालन, बोली व्यवस्था, हवन एवं पूजा समिति, भोजन, व्यवस्था, टेंट, आवास बिजली, मीडिया, सुरक्षा व्यवस्था, शोभायात्रा, पार्किंग, जल व्यवस्था आदि की समितियां बनाई गई है। उल्लेखनीय हैं कि शिव मंदिर चैना माता कुशला माता मंदिर देशभर के लखारा, लखेरा समाज की कुलदेवी का प्रसिद्ध मंदिर है। जहां हर वर्ष आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव में पूरे देशभर से समाज के हजारों लोग शामिल होते हैं। प्रचार मंत्री ने बताया कि वार्षिक उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। लोगों को निमंत्रण दिए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d