Jahazpur News 15 जून (आज़ाद नेब) महेश जयंती पर सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित कर शनिवार को वाहन रैली निकाली गई। इस दौरान सुरेन्द्र मुंदड़ा माहेश्वरी समाज के सर्वसम्मति अध्यक्ष चुने गए।
माहेश्वरी समाज के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कमल कुमार बांगड़ ने बताया कि महेश जयंती पर समाज की ओर से सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हुए। जिनमें सांस्कृतिक भजन संध्या, क्रिकेट, वॉलीबॉल प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस एवं वेशभूषा प्रतियोगिता सहित कार्यक्रम हुए। इस मौके पर नगर में वाहन रैली निकाली गई, जो नौ चौक से शुरू होकर प्रमुख मार्गो से होते हुए जयसियाराम मार्ग व काशी लालजी के नोहरे पर विसर्जित हुई। नगर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से सुरेन्द्र मुंदड़ा को अध्यक्ष चुना गया। इसका प्रस्ताव कैलाश बिरला ने रखा। उनका समर्थन सोहन मुंदड़ा और सत्तू सोनी ने किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष को समाज के लोगों ने माला पहनाकर बधाई दी।
इस दौरान दुर्गा शंकर राठी, मंत्री अशोक मालू, ओम मुंदड़ा, भंवर लड्ढ़ा, गोपाल सोनी, अशोक, शिव मालू सहित समाज के सभी लोग मौजूद थे।


