Deoli News 18 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अलीगढ़ कस्बे की जैबुन्निसा बेगम ने अपनी बरसों की रस्म व परम्परा निभाते हुए रविवार को पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी की हिन्दू संस्कृति के अनुसार तिलक लगाकर, मुँह मिठाकर व पूजन कर रक्षासूत्र बांधा।

गौरतलब है कि जैबुन्निसा बेग़म दिवंगत मुन्ना की बहिन है, जो करीब 20 वर्षों से सैनी को राखी बाँधती आ रही है। मुन्ना, सैनी के नजदीक रहे हैं व भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे। दोनों परिवारों के स्नेह ने गंगा-जमुनी संस्कृति को पोषित करते हुए हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा दिया है। सैनी के आवां स्थित आवास पर जेबुन्निसा ने परिवार के साथ पहुँचकर राखी का त्यौहार मनाया। इस दौरान सैनी ने भी राखी का उपहार सौपकर भाई का फ़र्ज निभाया।



