Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली क्षेत्र की पांच वीरांगनाओं का किया सम्मान

देवली क्षेत्र की पांच वीरांगनाओं का किया सम्मान


Deoli News 18 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री के वीरांगनाओं के सम्मान करने के आदेश के तहत देवली क्षेत्र की पांच विरांगनाओं का रविवार को उनके परिजनों की उपस्थिति में टोंक में सम्मान किया गया।

शहीद नायक हंसराज जाट के पुत्र गजेंद्र चौधरी ने बताया कि उनकी माता वीरांगना लाड देवी का टोंक में सम्मान किया गया है। इसी तरह शहीद मोतीलाल मीणा की वीरांगना पटेल नगर निवासी इंदिरा देवी का भी उनके पुत्र लोकेश मीणा की उपस्थिति में सम्मान किया गया। इसी प्रकार शहीद सोहनलाल वर्मा की वीरांगना देव कुमारी निवासी एजेंसी एरिया देवली, शहीद सिपाही नारायण लाल की वीरांगना नंदू देवी निवासी आंवा एवं शहीद सहायक उप निरीक्षक मिश्रीलाल मीणा की वीरांगना बच्ची देवी निवासी राजमहल का सम्मान करते हुए सभी को मिठाई, फल एवं शाल ओढ़ाकर 2100 रुपए एवं मोमेंटो के रुप में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का संदेश पत्र सौंपकर सम्मानित किया। इस दौरान टोंक जिले की कुल 13 वीरांगनाओं का सम्मान किया गया।

सम्मानित करने वालों में एडीएम सुरेश चौधरी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिष्ठा पिलानिया, सैनिक कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष सूरजमल जाट के साथ ही सेवानिवृत्ति कमांडेंट मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d