Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमृतक की पत्नी ने पुलिस को दी रिपोर्ट

मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी रिपोर्ट


Deoli News 23 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के वार्ड नं 4 बैरवा मोहल्ला में गत 13 मई को मारपीट में घायल हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने पुलिस में रिपोर्ट दी है।

पुलिस ने बताया कि प्रकरण में मृतक हीरालाल बैरवा की पत्नी सुगना ने रिपोर्ट दी है। इसमें आरोप लगाया कि गत 13 मई को नाली के पानी के विवाद को लेकर कॉलोनी के ही गोलू उर्फ चेतन बैरवा ने हीरालाल के पेट में लात मारी तथा मारपीट की। जिससे हीरालाल की तबीयत खराब हो गई। बाद में उसका उपचार कराया गया। लेकिन हीरालाल ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिवादी सुगना की रिपोर्ट लेकर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 यहां से पढ़े पूरी खबर -.देवली में मारपीट के दौरान घायल हुए बुजुर्ग ने दम तोड़ा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d