Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessशर्मा क्लासेस में उच्च अंक प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों का किया सम्मान

शर्मा क्लासेस में उच्च अंक प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों का किया सम्मान


Deoli News 23 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया गौरव पथ स्थित शर्मा क्लासेस का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। इसे लेकर शर्मा क्लासेस की ओर से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

संस्था के निदेशक पवन शर्मा व पंकज शर्मा ने बताया कि शर्मा क्लासेस गत 15 वर्षों से देवली में कॉमर्स, साइंस और एग्रीकल्चर विषय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रही है। संस्था के क्वालिफाइड फैकल्टी की वजह से इस बार कक्षा 12 के नतीजे उत्कृष्ट रहे हैं। इसमें साक्षी नागर ने 95 प्रतिशत अंक बनाकर संस्था व अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि क्लासेस के 10 छात्र छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसी तरह 50 विद्यार्थियों ने 80 फ़ीसदी से अधिक अंक हासिल किए है। सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों में साक्षी नागर अव्वल रही। जबकि सुरभि सेन 92, पायल गुर्जर 91.80, वैभव माहेश्वरी 91.20, विशाल मीणा, पलक विजय ने 91, आस्था जैन, टीना मीना, अनुष्का व हरीश ने 90 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

निदेशक ने बताया कि शर्मा क्लासेस में अनुशासन व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बदौलत विद्यार्थियों ने यह सफलता हासिल की है। अपेक्षित परिणाम के बाद सभी विद्यार्थियों का साफा बांधकर तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही जुलूस निकालकर विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। संस्था स्टाफ व विद्यार्थियों ने आतिशबाजी कर खुशी भी मनाई।

देवली में मारपीट के दौरान घायल हुए बुजुर्ग ने दम तोड़ा

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d