Deoli News 6 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रामनवमी के मौके पर रविवार को अग्रवाल समाज की महिलाओं ने 71 कन्याओं को भोजन कराया। कार्यक्रम में पटेल नगर स्थित पार्क में कन्या पूजन कर भोजन वितरित किया गया।
यहां विभिन्न प्रकार के गेम्स भी आयोजित किए गए। समाज की महिलाओं ने इस कार्यक्रम में उत्साह से हिस्सा लिया। आयोजन से जुड़ी हंसा गोयल ने बताया कि पटेल नगर स्थित पार्क में कन्या पूजन के बाद भोजन वितरित किया गया। इसके बाद विभिन्न गेम्स आयोजित किए गए। आयोजन में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिनमें दीपशिखा अग्रवाल, सुरभि गर्ग, नीलू गर्ग, बरखा कंछल, शिल्पा कंछल, गरिमा एरण, सोना मंगल, माया गोयल, इंदु मंगल, श्वेता गुप्ता, आरती गोयल, नेहा गोयल, शशि मंगल और वर्षा गोयल थी। यह आयोजन पिछले चार-पांच वर्षों से किया जा रहा है, जो समाज की एकता और समरसता का प्रतीक है।



