Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskश्री रामनवमी के मौके पर शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा, कई जगह...

श्री रामनवमी के मौके पर शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा, कई जगह स्वागत

वाहन रैली भी आयोजित हुई, श्री राम के गूंजे जयकारे


Deoli News 6 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में रामनवमी के मौके पर रविवार शाम श्री राठौड़ तेलियान समाज की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमे शहर के महिलाओं व बच्चों समेत कई लोगों ने भाग लिया। इसी तरह समाज की ओर से दोपहर में वाहन रैली भी निकाली गई।

Oplus_131072

शोभायात्रा से शहर भक्तिमय नजर आया। शहर के तेली मोहल्ला स्थित श्री राठौड़ तेलियान धर्मशाला के बाहर शाम करीब 5 बजे तेलियान समाज और विभिन्न हिंदू संगठनों सहित शहरवासी एकत्र हुए। यहां पुजारियों व श्री राठौड़ तेलियान समाज के अध्यक्ष व साहू समाज के लोगों ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर पूजन किया। इसके बाद शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजार, छतरी चौराहा, ममता सर्कल, चर्च रोड, तहसील के पीछे, बस स्टैंड से होती हुई वापस राठौड़ तेलियान धर्मशाला पहुंची।

जहां श्री राम दरबार की महाआरती कर लोगों को प्रसादी वितरित की गई। शोभायात्रा शहर के जिस हिस्से से भी गुजरी, वहां का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। घंटों तक पूरा देवली शहर भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंजते रहे। शोभायात्रा में महिलाएं भजन गाते हुए चल रही थी। इस दौरान पुलिस थाने के समीप श्री व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के नेतृत्व में, ममता सर्कल पर व्यापार महासंघ अध्यक्ष पंकज जैन के नेतृत्व व पटेल चौक ग्रुप के अध्यक्ष विनोद धर्मानी के नेतृत्व में रामनवमी की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। इसी तरह दैनिक ब्यूरो कार्यालय के समीप भी वार्ड पार्षद भीमराज जैन, कृष्ण कन्फेक्शनरी संचालक मुकेश मित्तल, सुनील जैन, मुकेश जैन समेत स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा की।

शहर में निकाली वाहन रैली

शहर में रविवार दोपहर तेलियान मंदिर से एक विशाल वाहन रैली निकाली गई। यह वाहन रैली तेलियान मंदिर से प्रारंभ हुई, जो छतरी चौराहा, ममता सर्कल,चर्च रोड, सीआईएसएफ लिंक रोड़, मुख्य, पेट्रोल पंप सर्कल से वापस बस स्टैंड होते तेलियान मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। इस वाहन रैली में समाज के नवयुवक मंडल और महिलाओं ने वाहनों के साथ भाग लिया। जिसका शहरवासियों ने पुष्पवर्षा एवं जलपान करा कर स्वागत किया।

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

रामनवमी को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम भी किए गए हैं। देवली पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह जाट एवं देवली थानाधिकारी दौलत राम गुर्जर मय जाप्ते के शहर में जगह जगह पर गश्त करते नजर आए। साथ ही पुलिस, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, ट्रैफिक एवं होमगार्ड के जवानों का अतिरिक्त जाप्ता भी शहर में तैनात किया गया है। साथ ही शहर की ऊंची इमारतों पर भी जाप्ता तैनात किया गया है। वहीं पुलिस द्वारा शोभायात्रा के दौरान ड्रोन उड़ाकर भी जगह-जगह निगरानी की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d