Deoli News 27 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के रास्ता खोलो अभियान के तहत मंगलवार को राजस्व कर्मचारियों ने बड़ला में अतिक्रमण हटाया है।
यह कार्रवाई देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत एवं न्यायालय नायब तहसीलदार नासिरदा के आदेश अनुसार की गई। इस दौरान पुलिसकर्मी, ग्राम विकास अधिकारी, एलडीसी मालेड़ा समेत कई अधिकारी मौजूद थे। रास्ता खुलासा करने के बाद ग्राम विकास अधिकारी मालेड़ा को सुपुर्द किया गया और मौका पर्चा तैयार कर सुनाया गया। वर्षों पुराना गैर मुमकिन रास्ता खुलासा करवाया गया, इस दौरान बाबूदास स्वामी नायब तहसीलदार नासिरदा, भू अभिलेख निरीक्षक शिमला मीणा, पटवारी सुशील जैन, गिर्राज नागर, प्रधान सैनी, द्वारका खारोल, ग्राम विकास अधिकारी हेमराज नागर और पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।



