Deoli News 27 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के निवारिया गांव में मंगलवार अलसवेरे सो रही एक महिला की नाक की नथ लूटने का मामला सामने आया है।
पीड़ित महिला के पुत्र व प्रार्थी हाल निवासी घाड़ थाने के संग्रामपुरा निवासी किशनलाल मीणा ने दूनी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी की मां गीता देवी अपने भाई प्रह्लाद मीणा निवासी निवारिया के मकान में परिवार के साथ सो रही थी। इस बीच एक बाइक सवार आया और महिला के नाक की नथ झपटकर ले गया। नथ सोने की थी, जिसकी कीमत करीब एक लाख 10 हजार रुपए बताई गई है। रिपोर्ट में बताया कि बाइक सवार का परिवार के लोगों ने उसका पीछा किया। आरोपी ने लाल कलर टीशर्ट पहन रखी थी और उसने प्रार्थी के मामा को धक्का देकर गिरा दिया और बाद में बाइक लेकर धाँधोली की मार्ग की ओर चला गया।



