Desk news 25 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने लोगो को लू-तापघात से बचने के लिए कहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि गर्मी, लू-तापघात की लहर से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पिएं, अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूसन), घर के बने पेय लस्सी, नींबू का पानी, छाछ आदि का सेवन करे। हल्के रंग के, ढीले, सूती कपडे पहनें। यदि कही बाहर है, तो अपना सिर ढके, कपड़े, टोपी या छतरी का उपयोग करे। आंखों की सुरक्षा के लिए धूप के चश्मे का प्रयोग करे और त्वचा की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन लगाए। प्राथमिक चिकित्सा में प्रशिक्षण ले। नियोक्ता और श्रमिक अपने कार्यस्थल पर ठंडे पेयजल का प्रबंध करे। सभी श्रमिकों के लिए आराम के लिए छाया, साफ पानी, छाछ, आइस पैक के साथ प्राथमिक चिकित्सा किट और ओआरएस का प्रबंध रखे। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को लिए सीधी धूप से बचने के लिए कहे। श्रमसाध्य कार्यों को दिन के कम ताप वाले समय में ही करे।
बाहरी गतिविधियों के दौरान विश्राम करने की आवृति और सीमा समय बढाये। श्रमिकों को लू से संबधित चेतावनी के बारे में सूचित करे। जिन श्रमिकों के लिए गर्मी वाले क्षेत्र नए हो, उन्हें हल्का काम और कम घंटों का काम दें।


