Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessविद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण एवं मानाभिषेक समारोह आयोजित

विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण एवं मानाभिषेक समारोह आयोजित


Deoli News 6 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में बुधवार को सत्र 2025-26 के लिए गठित विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण एवं मानाभिषेक समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नवरतन मित्तल प्राचार्य यहां मुख्य अतिथि थे।

केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली के दिशा-निर्देशानुसार सत्र 2025-26 के लिए विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। माध्यमिक स्तर पर आयुष साहू, 12वीं विज्ञान को कप्तान (बालक), शगुन जांगिड़, 12वीं विज्ञान को कप्तान (बालिका), धैर्य कुमार 11वीं विज्ञान को उप कप्तान (बालक), हर्षिता जैन 11वीं कला को उप कप्तान (बालिका), शौर्य प्रताप सिंह, 12वीं कला को खेल कप्तान (बालक) तथा चंचल चौधरी 12वीं कला को खेल कप्तान (बालिका) चुना गया। इसी तरह प्राथमिक स्तर पर परिषद के सदस्यों का चयन किया गया।प्राचार्य नवरतन मित्तल, मुख्य अध्यापक डीआर मीना, दीप्ति गुप्ता, रोमिल शर्मा, सौभागमल बैरवा एवं सुमन कुमारी ने विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई।

सदनाध्यक्ष संजय सिंह, विजय मीणा व मधु मोयल ने सदन ध्वज और कप्तानों को बैजेज प्रदान किए। मंच संचालन कनक मीना एवं कनिष्का राणावत ने किया।

अलग-अलग पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुए

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d