Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsविद्यालय में चोरों की धमाचौकड़ी, 13 कमरों के तोड़े ताले

विद्यालय में चोरों की धमाचौकड़ी, 13 कमरों के तोड़े ताले

साउंड सिस्टम सहित नकदी चोरी


Deoli News 21 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देर रात हनुमान नगर थाना क्षेत्र के कुंचलवाड़ा विद्यालय में चोरों ने धमा चौकड़ी मचाई। चोरों में यहां 13 कमरों के ताले तोड़कर विद्यालय में रखा साउंड सिस्टम सहित गरिमा पेटी में रखी नकदी चुरा ले गए।

उक्त मामले में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमित्रा मीणा ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि बुधवार को सभी कमरों सहित विद्यालय के ताला लगाकर गए थे। गुरुवार सुबह 6 बजे चोरी की वारदात पता चली। विद्यालय में आकर देखा तो विद्यालय के कार्यालय सहित 13 कमरो के ताले टूटे हुए मिले व कार्यालय में से साउण्ड सिस्टम व अक्षय पेटिका व गरिमा पेटिका से करीब 5 या 6 हजार नकद राशि गायब मिली। साउण्ड सिस्टम की कीमत लगभग 9 हजार थी। सूचना पर हनुमान नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

4 साल पहले भी हुई थी चोरी

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमित्रा मीणा ने बताया कि 2018 में भी इस विद्यालय में चोरी हुई थी। उस दौरान चोर पोषाहार कक्ष का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर व बर्तन समेत कई सामान ले गए थे। विद्यालय में कोई चौकीदार नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d