Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationशैक्षणिक स्तर व शिक्षण व्यवस्था का किया अवलोकन

शैक्षणिक स्तर व शिक्षण व्यवस्था का किया अवलोकन


Deoli News 21 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने गुरुवार को आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर बालकों के शिक्षा स्तर व शिक्षण व्यवस्था का अवलोकन किया।

उन्होंने 22 मार्च को होने वाली पीटीएम की बैठक को लेकर शिक्षकों को निर्देश दिए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मीणा ने पीईईओ पोल्याडा के अधीन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरोही, शहीद सैनिक मोतीलाल मीणा उच्च माध्यमिक विद्यालय पोल्याड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोल्याड़ा सहित उच्च माध्यमिक विद्यालय संथली, उच्च प्राथमिक विद्यालय गांधीग्राम समेत आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षकों को आगामी स्थानीय, पांचवी, आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी मॉडल पेपर से करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं, आरकेएसएमबीके की कार्य पुस्तिकाएं, पोर्टफोलियो आदि की जांच भी की।

पुलिस उपाधीक्षक ने सीएलजी सदस्यों से की चर्चा

अधिकारी ने 22 मार्च को आयोजित होने वाली पीटीएम की बैठक के लिए सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों को विद्यालय में आमंत्रित करने एवं बैठक के दौरान उन्हें विद्यार्थियों की प्रगति की जानकारी देकर सरकारी योजनाओं से अवगत करवाने को कहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d