Deoli News 21 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में आगामी लोकसभा आम चुनाव को लेकर स्वीप योजना अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसे लेकर गुरुवार को मतदाता जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत प्राचार्य प्रोफेसर पूरणमल वर्मा ने अपने हस्ताक्षर के साथ की। इस दौरान महाविद्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने 26 अप्रैल को स्वयं मतदान करने तथा अपने अभिभावकों को अनिवार्य रूप से मतदान करवाने की शपथ दिलाई। वहीं हस्ताक्षर कर अभियान का हिस्सा बने।


