Deoli News 30 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा सीट पर होने वाले उपचुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी उनियारा के प्रमुख कार्यकर्ताओ की सांगठनात्मक बैठक शनिवार सुबह 11 बजे जैन नसिया बस स्टैंड उनियारा पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीतसिंह मेहता की अध्यक्षता मे बैठक होगी।
जानकारी के अनुसार बैठक में उनियारा क्षेत्र के भाजपा मण्डल उनियारा शहर, अलीगढ़, ककोड मण्डल के प्रमुख कार्यकर्त्ता एवं क्षेत्र के प्रमुख अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्त्ता शामिल होंगे। बैठक मे उपचुनाव प्रभारी प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दामोदर अग्रवाल एवं राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर भी उपस्थित रहेंगे। इसी तरह दोपहर 3 बजे कानगढ़ पैलेस देवली मे देवली शहर, देवली देहात, दूनी, नासिरदा मण्डल के कार्यकर्ताओ एवं जन प्रतिनिधियों की बैठक होंगी। बैठक मे अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्त्ता ही भाग ले सकेंगे। यह जानकारी शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने दी।



