ग्रामीणों को मिलेगी 24 घंटे चिकित्सा सविधा
Deoli News 30 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चिकित्सा मंत्री के निर्देशों पर कस्बे के अस्पताल को मॉडल अस्पताल में क्रमोन्नत करने को लेकर कवायद शुरू हो गई है। दरअसल पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी के साथ चिकित्सा विभाग व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने दुनी अस्पताल का गत सप्ताह जायजा लिया था।

वहीं शीघ्र ही रिपोर्ट बनाकर चिकित्सा मंत्री को भेजे जाने के निर्देश जारी किए गए थे। गत सप्ताह चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग खंड प्रथम जयपुर के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार जैन ने कस्बे के अस्पताल को 50 बेडेड ट्रॉमा सेंटर में नवीन भवन बनाए जाने को लेकर 18 करोड़ 49 लाख रुपए के प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भिजवाए हैं।उल्लेखनीय है कि दुनी कस्बे के भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने पुर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी के नेतृत्व में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर 60 साल पुराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आयुष्मान मॉडल व सीएचसी अस्पताल क्रमोन्नत करवाने के लिए ज्ञापन सौपा था।

शनिवार को दुनी कस्बा बंद रहेगा
व्यापार मंडल के अव्हान पर शनिवार को कस्बे का बाजार बंद रहेगा। शनिवार को माह का अंतिम दिन होने के चलते आवश्यक सुविधाओं को छोड़कर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यह जानकारी व्यापार मंडल के हेमंत अजमेरा व आशीष झवर ने दी। कस्बे के निजी शिक्षण संस्थान में शनिवार से शुरू होने वाली जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता भी स्थगित कर दी गई है l



