Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsदेहलवाल बाबा की विशाल पदयात्रा में पहुंचे हजारों श्रद्धालु

देहलवाल बाबा की विशाल पदयात्रा में पहुंचे हजारों श्रद्धालु


Deoli News 30 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के दूनी कस्बे से शुक्रवार को सिरोही स्थित देहलवाल बाबा की विशाल एवं भव्य पदयात्रा रवाना हुई। इस दौरान हजारों लोगों ने बाबा के मंदिर में पहुंचकर मत्था टेका।

इससे पहले करीब 6 हजार से अधिक पदयात्रा रवाना हुए, जो बाबा के जयकारे लगाते हुए शाम 4 बजे सिरोही गांव पहुंचे। जहां देहलवाल बाबा, दुणजा माता के जयकारे गूंज उठे। पदयात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। श्रद्धालुओं ने बाबा से परिजनों के सुख समृद्धि की कामना की। सरोली मोड़ से सिरोही तक हाइवे को वन वे करना पड़ा। अतिरिक्त पुलिस जाप्ता व्यवस्था के लिए मौजूद रहा। इस दौरान दूनी व सरोली के हजारों श्रद्धालुओं ने देहलवाल बाबा के दरबार में धोक लगाई। वही आर्केस्ट्रा पार्टी व अलगोजा कार्यक्रम भी प्रस्तुत हुए। इस दौरान पदयात्रियों के मंदिर पहुंचने पर ध्वजारोहण किया और बैठकर प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में स्थानीय सांसद हरिश्चंद्र मीणा भी शामिल हुए। बता दे कि यह क्षेत्र की सबसे विशाल एवं भव्य पदयात्रा है, जो हर साल सिरोही स्थित देहलवाल बाबा के यहां पहुंचती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d