Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsघर से निकला मजदूरी की बात कहकर, शमशान में मिला मृत

घर से निकला मजदूरी की बात कहकर, शमशान में मिला मृत


Deoli News 30 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की बंगाली कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति शुक्रवार सुबह घर से मजदूरी पर जाने की बात कह कर निकला। लेकिन बाद में उसका वह शमशान घाट परिसर में मृत मिला।

पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति 52 वर्षीय पुलिन विश्वास पुत्र गोपाल विश्वास निवासी बंगाली कॉलोनी देवली है। पुलिन शुक्रवार सुबह 10 बजे घर में मजदूरी पर जाने की बात कहकर निकला था। वही शाम 4:30 बजे नगर पालिका के कर्मचारी जब शमशान घाट परिसर में पौधे लगाने पहुंचे तो पुलिन वहां लेटा हुआ मिला। जिसे उठाने का प्रयास किया तो वह अचेत था। कर्मचारी ने देवली थाना पुलिस को सूचना दी। वहीं बंगाली समाज के जरिए परिजनों का पता लगाया गया। वही चिकित्सालय लाने पर पुलिन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि पुलिन मजदूरी का काम करता है।

उसके दो बेटे व एक बेटी है। इस दौरान थाना पुलिस के एएसआई करण सिंह, हेड कांस्टेबल बाबूलाल, रामेश्वर प्रसाद, संदीप यादव मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गए। पुलिस ने बताया कि मामले में मृतक के पुत्र सचिन ने रिपोर्ट दी है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आखिर पुलिन शमशान घाट तक कैसे आया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d