Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpविधानसभा उपचुनाव को हल्के में नहीं ले कार्यकर्ता

विधानसभा उपचुनाव को हल्के में नहीं ले कार्यकर्ता

सबको मिलकर करना पड़ेगा काम, भाजपा देहात मंडल कार्य समिति की बैठक


Deoli News 8 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी नासिरदा मंडल की ओर से गुरुवार को कार्य समिति की बैठक आयोजित हुई।।बैठक में भाजपा नेता विजय बैसला ने डूब क्षेत्र में परियोजना वाली सड़कों की सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मंडल संयोजक लोकेश पारोता ने बताया वहीं “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान पर चर्चा की और देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। आगामी उपचुनाव को हर कीमत में चुनाव जीतना है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव को हल्के में नहीं लेना हैं। लिहाजा आगामी विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को काम करना पड़ेगा। भाजपा विकास करने में विश्वास करती है। बैसला ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट में रहने का आहान किया। मंडल स्तर पर आगामी कार्य योजनाओं पर विचार विमर्श भी किया गया।

इस दौरान बैठक में ओमप्रकाश गुप्ता देवली संगठन प्रभारी, मंडल संयोजक लोकेश पारोता, भंवरलाल कुमावत, छोटूलाल, महेश नामा, ओम प्रकाश लुहार, विकास गौतम, शंकर आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d