कई कार्यक्रम होंगें, संस्थान ने किया पौधारोपण का आह्वान
Jahazpur News 8 अगस्त (आज़ाद नेब) मीणा समाज विकास संस्थान की ओर से विश्व आदिवासी दिवस शुक्रवार को पौधारोपण के साथ मनाया जाएगा।
मीणा समाज विकास संस्थान कोषाध्यक्ष रामराज मीणा ने बताया कि इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। आदिवासी दिवस को लेकर संस्थान द्वारा हर गांव ढाणी के व्यक्ति अपने अपने घर, खेत, अपने आस पास के सावर्जनिक स्थलों, खलिहानो में ज्यादा से ज्यादा पौधें लगाने को कहा गया है। शुक्रवार को मीणा समाज छात्रावास पेट्रोल पम्प के पास देवली रोड में संस्थान द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें मुख्य अतिथि विधायक गोपीचंद मीणा, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका चेयरमैन नरेश सिंह मीणा, खेराड शिक्षण संस्थान अध्यक्ष रामकुंवार मीणा (बाबा) होंगे। मीणा समाज विकास संस्थान के तत्वाधान में रक्तदान शिविर नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर गाडोली में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह लुहारी कलां में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा।



