Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessवीडियो न्यूज़ : टाटा 'सिएरा' के नए अवतार का आगाज, लोगों ने...

वीडियो न्यूज़ : टाटा ‘सिएरा’ के नए अवतार का आगाज, लोगों ने सराहा

यश मोटर्स शोरूम पर दो दिन रहेगी डिस्प्ले, लॉन्चिंग हुई

(मार्केट न्यूज़)


Deoli News 23 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड स्थित यश मोटर्स (जिंदल कार्स) शोरूम पर भारत की पहली आइकॉनिक एसयूवी ‘टाटा सिएरा’ अब अपने नए और आधुनिक लुक में ग्राहकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

मंगलवार शाम शोरूम पर कार्यक्रम के साथ इस बहुप्रतीक्षित कार की लॉन्चिंग की गई, जिसे देखने के लिए स्थानीय कार प्रेमियों का दिनभर तांता लगा रहा। यश मोटर्स के संचालक संजय जिंदल और साहिल जिंदल ने बताया कि यह अत्याधुनिक एसयूवी विशेष रूप से 23 और 24 दिसंबर को देवली शोरूम पर प्रदर्शन के लिए उपलब्ध रहेगी। लॉन्चिंग के साथ ही ग्राहकों में इस रेड कलर कार को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और अब तक ढाई दर्जन से अधिक कारों की एडवांस बुकिंग भी हो चुकी है। इस कार का बूट स्पेस लोगों को काफी अधिक पसंद आया। जिसमें काफी लगेज समा सकता है।

बता दें कि टाटा सिएरा, जिसे पहली बार 1991 में भारत की पहली स्वदेशी एसयूवी के रूप में लॉन्च किया गया था, अब पूरी तरह से एडवांस टेक्नोलॉजी और लक्जरी फीचर्स के साथ मार्केट में वापस आई है। शोरूम के सेल्स मैनेजर कुलदीप सिंह सोलंकी ने बताया कि पेट्रोल और डीजल दोनों सेगमेंट में उपलब्ध इस शानदार एसयूवी की शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपए रखी गई है। लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान ऑर्थोपेडिक्स डॉ. आनंद प्रकाश मीणा, डॉ. चैतन्य प्रकाश मीणा, न्यूरो सर्जन डॉ. राघव जिंदल, डॉ. नवल, सुशील बम, प्रमोद मंगल, पुनीत जिंदल, राहुल बलसोरा, रोहित जिंदल, पारस जैन सहित वर्कशॉप मैनेजर धर्मवीर और टीम मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d