Deoli News 11 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल के पार्षद भीमराज जैन ने शहर के मुख्य मार्गों पर पेच वर्क करवाने की मांग को लेकर सोमवार को पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के नाम पत्र लिखा है।
ज्ञापन में बताया कि देवली क्षेत्र में गत वर्ष हुई भारी बारिश के चलते मुख्य सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। प्रमुख सड़के क्षतिग्रस्त है। जिससे अब आवागमन में लोगों को असुविधा हो रही है। जिसे सुधारा जाना चाहिए। ज्ञापन में उक्त क्षतिग्रस्त सड़क को मरम्मत किए जाने की मांग की गई, ताकि आमजन को राहत मिल सके। पार्षद ने बताया कि शहर का चर्च रोड, पेट्रोल पंप से लेकर छतरी चौराहा गौरव पथ समेत कॉलोनी में सड़के क्षतिग्रस्त है। जिन्हें मरम्मत कराने की जरूरत हैं।



