Deoli News 9 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री रेगर समाज विकास समिति देवली ने गुरुवार को बहुजन समाज सुधारक काशीराम का निर्वाण दिवस मनाया।

इससे पहले विकास समिति द्वारा, समाज की धर्मशाला एवं छात्रावास परिसर में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी में गरिमा पेटी स्थापित की। इस पेटी के माध्यम से बालिकाएं अपनी समस्याओं और सुझावों को लिखकर डाल सकती हैं। अध्यापिका करुणा वर्मा ने बालिकाओं को गरिमा पेटी के बारे में जानकारी दी। विकास समिति अध्यक्ष मोहनलाल ठागरिया ने बताया कि गरिमा पेटी पर ताला लगा होगा और इसमें प्राप्त समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान बहुजन वर्ग के समाज सुधारक काशीराम का निर्वाण दिवस मनाया और उनके बारे में जानकारी दी गई और चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान प्रकाशचंद बदलोटिया, नरेश ठागरिया, डॉ. दुर्गालाल नराणिया, प्रेमचंद तुनगरिया, रामस्वरूप गोखरीवाल, रजनीश वर्मा सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।



