Deoli News 12 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के कोटा रोड स्थित पानी के टंकी के समीप रहने वाले एक वृद्ध व्यक्ति की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
हनुमान नगर थाने के हेडकांस्टेबल कालूराम मीणा के अनुसार मृतक रणजीत (63) वर्ष पुत्र दयाराम निवासी केसरपुरा हाल निवासी कोटा रोड हनुमान नगर के पुत्र कुलदीप ने पुलिस को सूचना दी। इसमें बताया कि उसके पिता अत्यधिक शराब पीते थे, जिनकी घर पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने शव का देवली चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया तथा मामले में मृग दर्ज कर लिया है।



