Deoli News 30 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के डाबर कला ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से शनिवार को नए किसानो को कृषि कार्यों के लिए ऋण वितरण किया गया।
ऋण प्राप्त कर किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आई। पंचायत शिक्षक राम रतन कुमावत ने बताया कि इस दौरान सहकारी समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राणावत के द्वारा 25 नए किसानो को ऋण वितरित किया गया। प्रत्येक किसान को 21 हजार रुपए का ऋण दिया गया। इस तरह सवा 5 लाख का ऋण किसानों को वितरित किया गया। इस ऋण का किसान खाद, बीज आदि में उपयोग कर सकेंगे। इस दौरान विजेंद्र सिंह राणावत, समिति उपाध्यक्ष संजय कुमार गुर्जर, सचिव दामोदर भार्गव, कार्यकारिणी सदस्य रतिराम मीणा, मुकेश कुमार खटीक, लक्ष्मण कहार, पप्पू लाल रेगर, इंद्रमल जैन व किसान मौजूद थे।



