Jahazpur News 30 जून (आज़ाद नेब) राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को विधायक गोपीचंद मीणा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहाजपुर पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की।
सीएचसी प्रभारी डॉ. नईम अख्तर ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत विधायक गोपीचंद मीणा द्वारा की गई। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक जाट ने कहा कि इस अभियान में तहत ब्लॉक में 190 बूथ, एक मोबाइल एवं तीन ट्रांजेक्शन टीमों द्वारा पल्स पोलियों की दवा पिलाई जा रही है। 32 हजार 573 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान बीसीएमओ डॉ. अशोक जाट, सीएचसी प्रभारी डॉ. नईम अख्तर, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रामजस मीणा, नर्सिंग ऑफिसर सुमित टेलर, महेंद्र मीणा, लक्ष्मण मीणा, एएनएम ममता मीणा, प्रेरक अंजना गुर्जर, डबल्यूएचओ के प्रतिनिधि विद्यानंद विश्नोई, केलाश टेपण, पूर्व पार्षद भंवर टांक, पंकज घारू, रणवीर सिंह सहित मौजूद थे।



