Deoli News 30 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित श्रीसांवरिया सेठ के लिए शुक्रवार को शहर से दो अलग-अलग डाक निशान यात्रा रवाना हुई।
पहली यात्रा सुबह 8:15 बजे शहर के बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर से पूजा अर्चना के बाद रवाना हुई। इसमें करीब 200 से ढाई सौ यात्री है, जो क्रमिक रूप से ध्वज लेकर सांवरिया सेठ के दरबार में पहुंचेंगे। यह यात्रा शनिवार सुबह 5 बजे मंगला आरती के दौरान ध्वज अर्पित करेंगी। इसी तरह श्रीसांवरिया सेठ गौ सेवा समिति की ओर से तीसरी डाक निशान यात्रा देवली से रवाना हुई। यह यात्रा भी 31 घंटे में 84 कोस का सफर तय करेगी और 31 अगस्त सुबह ध्वज अर्पित करेगी। इसमें करीब सवा सौ श्रद्धालु है। यह डाक निशान यात्रा ग्वाला समाज की धर्मशाला स्थित मंदिर से पूजा अर्चना के बाद रवाना हुई। इस दौरान धूमधाम के साथ यात्री ध्वज लेकर रवाना हुए।



