Deoli News 30 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल देवली की साधारण सभा आगामी 6 सितंबर शाम 4:30 बजे नगर पालिका सभागार में आयोजित होगी।

इसे लेकर अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने बैठक सूचना जारी की है। इसमें बताया कि साधारण सभा में दशहरा एवं दीपावली मनाने को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। इसी तरह शहर के विभिन्न विकास कार्यों पर बातचीत होगी। वही गणेश गोविंद शर्मा पुत्र कौशल किशोर शर्मा एवं जितेंद्र शर्मा पुत्र कौशल किशोर शर्मा द्वारा भूखंड संख्या 193 जनता कॉलोनी देवली के लिए प्रस्तुत पत्रावलियों पर भी विचार किया जाएगा।



