Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसाहिबजादों की याद में देवली में गूंजा गुरुनाम

साहिबजादों की याद में देवली में गूंजा गुरुनाम

नगर कीर्तन निकाला और यात्रियों को वितरित किया 351 किलो गर्म दूध


Deoli News 27 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में शुक्रवार को शहीद बाल दिवस (वीर बाल दिवस) के मौके पर शुक्रवार को गुरु साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Oplus_16908288

कार्यक्रम की शुरुआत अपरान्ह 3 से 4 बजे तक गुरु नाम लेवा साध संगत द्वारा किए गए सुखमणि साहिब के पाठ से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर अरदास की। इसके बाद शाम 4:30 बजे गुरुद्वारा परिसर से नगर कीर्तन रवाना हुआ। जिसमें महिला, पुरुष और बच्चों ने गुरुवाणी का जाप किया। नगर कीर्तन शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ गुजरा, जहाँ जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर और जलपान की व्यवस्था कर स्वागत किया गया। मुख्य बाजार में व्यापार महासंघ अध्यक्ष पंकज जैन के नेतृत्व में नगर कीर्तन पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान व्यापार महासंघ के चंद्रभान गोयल, प्रशांत उपाध्याय, विनोद साहू, पूनम चंद, रामेश्वर समेत उपस्थित थे।

यात्रा के स्थानीय बस स्टैंड पहुँचने पर शाम 6:30 बजे साहिबजादों की याद में विशेष छबील (स्टॉल) लगाई गई। श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरिदास बिलोची ने बताया कि इस अवसर पर करीब 351 किलो गर्म दूध राहगीरों और बस यात्रियों को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को साहिबजादों के महान बलिदान और वीरता से परिचित कराना था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d