Deoli News 14 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की हनुमान नगर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान स्कूटी पर ले जाई जा रही अवैध शराब को जब्त कर दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खां के अनुसार मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सहायक उपनिरीक्षक कैलाशचंद, पुलिसकर्मी शंकर लाल, भगत सिंह, मनीष मोरला चौराहे पर नाकाबंदी कर रहे थे। इस दौरान एक स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति आए, जिनकी जांच किए जाने पर उनके पास दो कर्टन अवैध शराब मिली। पुलिस ने शराब जब्त कर मामले में सोजीराम पुत्र तेजमल टाक जाति कलाल निवासी नीचे की घाटी के नीचे गाडोली व उसके साथी भोपाल पुत्र शंभूसिंह मीणा निवासी भगता का पाड़ा, गाडौली थाना हनुमान नगर को गिरफ्तार किया है। वही मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।




